Sonbhadra News : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आठ कन्याओं का कराया विवाह
जिले के दुरहु क्षेत्र में स्थित विजयगढ़ किला पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में गरीब आदिवासी समाज की आठ कन्याओं का सामुहिक विवाह एव तीन दिवसीय मेला संपन्न हुआ ।

sonbhadra
6:47 PM, February 28, 2026
सोनभद्र। जिले के दुरहु क्षेत्र में स्थित विजयगढ़ किला पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में गरीब आदिवासी समाज की आठ कन्याओं का सामुहिक विवाह एव तीन दिवसीय मेला संपन्न हुआ ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़ रहें वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में छोटेलाल खरवार सांसद जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी आरके सिंह अरमो राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह पोया हीरालाल मोर पक्षी, संतोष एडवोकेट और वंशराज आयाम जागेश्वर प्रधानपुर मनोज मरकाम प्रधान रामू सिंह पोया पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के नेता और जिले के सारे पदाधिकारी शामिल रहे ।
गौरतलब हो कि सोनभद्र जिले के विजयगढ़ किला पर बीते गुरुवार को विधि विधान से गरीब आदिवासी समाज के आठ जोड़ों का सामुहिक विवाह संपन्न करवाया गया जो क्षेत्र के आदिवासी समाज के आर्थिक रूप से गरीब परिवार से जुड़े कन्याओं के सामुहिक विवाह में गृहस्थ जीवन में उपयोग होने वाले समस्त समान भी दिए गए।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि मैं इस कन्याओं को 20-20 हजार रुपए अनुदान करूंगा और अगले साल से इन आदिवासियों का शादी समारोह में एक-एक लाख रुपए अपने विभाग से दिलवाले की बात कही गई
वहीं कार्यक्रम का संचालन हीरालाल नरपति के किया गया
इस दौरान मोहन सिंह कुशवाहा विजय यादव चंद्रशेखर साहनी अवधेश कनौजिया श्याम बिहारी मरकाम रामकुमार मरकाम देव सिंह धर्माचार्य रमाशंकर सिंह पाया जयसिंह पोया हरिनाथ पूर्णिमा आचार्य वाराणसी के पार्टी के जिला अध्यक्ष जिला महासचिव विधानसभा सचिव मध्य प्रदेश के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी शामिल रहे।



