Sonbhadra News : 41वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गोंड ने संभाली जिले की कमान, विकास को देंगे नई रफ्तार

जनपद के 41वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गोंड ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक कक्ष में पहुंचकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की और जिले की प्रशासनिक.....

news-img

sonbhadra

9:37 AM, April 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जनपद के 41वें जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गोंड ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक कक्ष में पहुंचकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की और जिले की प्रशासनिक कमान संभाली। इस दौरान प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि शासन स्तर पर हाल ही में किए गए आईएएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में चर्चित गोंड को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह का स्थान लिया है। नए डीएम के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वागीश विक्रम शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कोषागार में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और प्रमुख चुनौतियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू किया जाए, ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नवागत जिलाधिकारी के इस सख्त और स्पष्ट रुख से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में सोनभद्र में प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव और तेजी दोनों देखने को मिल सकती है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.