Sonbhadra News : अद का खनन मामले को लेकर CDO कार्यालय जाना बना चर्चा का विषय
मीतापुर में तीन बच्चों के मौत के बाद बाद राजनीति भी शुरू हो गयी है। लेकिन हैरान करने वाला नजारा उस वक्त देखने को मिला जब मीतापुर की घटना को लेकर अद के कार्यकर्ता सीडीओ कार्यालय पहुँच गए।

sonbhadra
11:01 PM, June 25, 2026
- अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे अपनादल कार्यकर्ता
- जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर लगाया गंभीर आरोप
शांतनु कुमार
सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र मीतापुर में तीन बच्चों के मौत के बाद बाद राजनीति भी शुरू हो गयी है। लेकिन हैरान करने वाला नजारा उस वक्त देखने को मिला जब मीतापुर की घटना को लेकर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सीडीओ कार्यालय पहुँच गए। इतनी बड़ी संख्या को देख सीडीओ भी हैरान थी । अद के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल का आरोप है कि चैम्बर में घुसते ही सीडीओ जागृति अवस्थी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाने लगी। जिससे नाराज कार्यकर्ता वहीं कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और सीडीओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। इस घटना के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गयी कि यदि खनन से जुड़े किसी मुद्दे पर बात करना था तो जिलाधिकारी या फिर खनन कार्यालय पर जाना चाहिए था । अद ने अपने जारी विज्ञप्ति में भी बताया कि वे मीतापुर बालू साइड में अधिकारियों के लापरवाही के कारण तीन बच्चों के निधन व जनपद के अन्य जन समस्याओं के संदर्भ में सीडीओ से मिलने पहुंचे थे।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब खनन सीडीओ का विभाग नहीं है तो फिर उनसे मिलने का औचित्य क्या है। जबकि इसी मामले को लेकर लोकदल ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।
वहीं सीडीओ जागृति अवस्थी ने इस पूरे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जिस समय कार्यकर्ता आये थे विभागीय कार्य चल रही थी, लेकिन जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है।
बहरहाल कुल मिलाकर अपनी ही सरकार में धरने पर बैठना और खनन को लेकर सीडीओ से मुलाकात का यह निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है।




