Sonbhadra News : बकरी बाजार की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न,मोहम्मद अली नातिक ने लगाई सर्वाधिक बोली
साप्ताहिक लगने वाले बकरी बाजार के लिए 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न हुई

सोनभद्र
5:51 PM, April 2, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में लगने वाला साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए आज ग्राम प्रधान तारा देवी के नेतृत्व में पहुंचे तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कानूनगो नागेन्द्र कुमार पाठक, लेखपाल सुदन, मनिंद्र कुमार तिवारी, शाश्वत द्विवेदी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत भवन पर नीलामी की गई। नीलामी में पांच ठेकेदार मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार, जावेद, इकबाल अहमद कुरैशी, संतोष यादव में भाग लिया जिसमें सर्वाधिक बोली मोहम्मद अली नातीक ने आठ लाख पच्चपन हजार पर संपन्न हुई।
इस मौके पर ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य विकास कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, बंटी कुमार, गुलाबचंद, कामेश्वर यादव, ज्योति जयसवाल, उदय पासवान, स्वाती देवी, माया देवी, छाया देवी, नंद कुमार, दौलत देवी, ममीता देवी, विनीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।




