Sonbhadra News : छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आत्मसुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

सोनभद्र
4:57 PM, October 5, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली स्थित शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज में आज प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने,आत्म सुरक्षा तथा साइवर अपराधों को रोकने तथा इसकी विस्तृत जानकारी जन जन तक पहुंचाने के क्रम में विंढमगंज थाने की महिला कांस्टेबल नीतू सिंह के द्वारा विद्यालय में मौजूद छात्राओं को जागरूक किया।
महिला कांस्टेबल ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान व सुरक्षा हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर हर जन जन तक पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन के माध्यम से जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। आप सभी छात्राएं विद्यालय आने-जाने के दौरान अगर कोई मनचला किसी भी तरह से अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग, छेड़खानी, घूर कर देखने का प्रयास करता है तो तत्काल आप 1090 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे सकते हैं, आप के काल के कुछ ही मिनटों में आपकी सुरक्षा हेतु मौके पर ही पुलिस पहुंच जाएगी। साथ ही साथ आप अपने गांव, पड़ोस, घरों में किसी व्यक्ति के द्वारा अगर महिला का उत्पीड़न किया जाता हो, शोषण किया जाता हो तथा धमकाकर उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जाता है तभी आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1090,112, 1930 पर संपर्क करके ऐसे गलत विचार, गलत नियत, समाज में गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश तथा साइबर क्राइम सम्बन्धी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है तथा ऐसे असामाजिक लोगों को पुलिस पकड़ कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर है।आप सभी बताए गए हेल्पलाइन नंबर को याद रखे, अपने पास लिखकर रखें और इसका हर संभव उपयोग समयानुसार जरूर करें।
इस मौके पर काo दिनेश कुमार प्रजापति ,कालेज के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह, अवधनारायण यादव,संजय यादव,सुमन्त चौबे,अनूप कन्नौजिया,देवेन्द्र कुमार,राहुल गुप्ता समेत अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।




