Sonbhadra News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं को एचपीवी सर्वाइकल कैंसर का लगा टीका
विकास खंड नगवां के वैनी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं को एच पी वी सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया ।

sonbhadra
2:05 PM, May 13, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवां के वैनी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं को एच पी वी सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रोहित ने बताया कि विद्यालय कि 11 छात्राओं को यह टीका लगाया गया है, आगे और लगेगा। इस टीका के बारे में बताते हुए प्रभारी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष के लड़कियों को यह टिका लगाया जाता है जो पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है । अभिवावकों सहित क्षेत्र के लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते हुए बिमारी को देखते हुए बच्चियों को टीका जरूर लगवाएं । इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चीफ़ वार्डन वंदना, डा आत्मा प्रसाद, गीता, ताहिर अंसारी, शिवदास आदि लोग मौजूद रहे ।




