Sonbhadra News : 25 दिनों से लापता लड़की सकुशल बरामद, 7 अभियुक्त गिरफ्तार
पन्नूगंज पुलिस ने पिछले 25 दिनों से लापता लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है । इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों की गिरफ्तारी भी की है।

गिरफ्तार अभियुक्त
sonbhadra
9:20 PM, December 22, 2024
अखिलेश सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । पन्नूगंज पुलिस ने पिछले 25 दिनों से लापता लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है । इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों की गिरफ्तारी भी की है।
पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी जे मुताबिक 10 दिसंबर को नार्मल पुत्र मंगर पासवान निवासी ग्राम सौली ने थाना पन्नूगंज पर सूचना दिया गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 28नवम्बर को घर पर बिना बताये कहीं चली गयी है। उक्त सूचना पर थाना पन्नूगंज् पर मु0अ0सं0- 163/2024, धारा – 137(2) बीएनएसएस का अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन में जुट गई । जिसके क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस टीम ने रविवार को 7 नफर अभियुक्त संदीप कुमार जायसवाल पुत्र महेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम पटना थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष, अंकित कुमार पाण्डेय उर्फ सोनू पुत्र सच्चिदा नन्द पाण्डेय उम्र करीब 26 वर्ष, सच्चिदानन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 विश्वनाथ पाण्डेय उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण ग्राम सिल्थम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, विमला देवी पत्नी नामवर उम्र लगभग 50 वर्ष, नामवर कुशवाहा पुत्र रामसकल उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण हाल पता वार्ड नं0-11 कांशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र व मूल पता सलखन लालगंज थाना चोपन जनपद सोनभद्र, विक्रम चन्द्र सैनी पुत्र पुत्र भागूराम निवासी ग्राम रामपुर जोडा बस्ती थाना खण्डेला जनपद सीकर राजस्थान, कमलेश जाट पुत्र बालूराम जाट उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी वार्ड नं0-8 रलावता तहसील व थाना खण्डेला जनपद सीकर राजस्थान के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर अभियुक्तगण को धारा 137(2),87/98/99 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।




