Sonbhadra News : बालिकाओं को माहवारी प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
डिजिटल साथी फाउडेशन एवं प्रोजेक्ट बाला के सहयोग से सेनेटरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन गैवन्ती देवी इंटर मिडीएट कालेज महिउद्दीनपुर, कोन मे किया गया l

sonbhadra
7:13 PM, August 31, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ 350 किशोरियों को दिया गया पैड
कोन (सोनभद्र) । शनिवार को डिजिटल साथी फाउडेशन एवं प्रोजेक्ट बाला के सहयोग से सेनेटरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन गैवन्ती देवी इंटर मिडीएट कालेज महिउद्दीनपुर, कोन मे किया गया l जिसमे वक्रताओ ने किशोरी, बालिकाओं को माहवारी प्रवंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया l
डिजिटल साथी फाउडेशन के नेहा व प्रियंका ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पीरियड एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके बारे मे जानते हुए भी इसे छुपाया जाता है। इसके बारे में बात करने से हिचकिचाया (संकोच) जाता है,जबकि पीरियड्स के बारे मे खुलकर बात करने के जरूरत है, खासकर तब जब किशोरियों में इस प्रक्रिया की शुरुआत हो ताकि इसका निदान हो सके। पहली बार पीरियड्स के होने पर बच्चियों के मन में घबराहट, असमंजस, डर भय और चिंताएं उपजती है । ऐसे में उन्हें सही और उचित सलाह/ जानकारी देना न केवल प्रकृति प्रक्रिया को लेकर उनके मन में असमंजस को हटा देता है । बल्कि उसे पीरियड्स के दौरान सामान्य जीवन जीने में भी मदद करता है ।
फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि डिजिटल साथी फाउंडेशन को प्रोजेक्ट बाला के सहयोग से जरूरतमंद किशोरियों एवं महिलाओं को निःशुल्क वितरण हेतु 350 सेनेटरी पैड किट उपलब्ध कराई गई है।जिसे समय समय पर उलब्ध कराई जाती है।
इस पैड की खासियत यह है कि इस पैड को धुलकर पुनः दो वर्षों तक प्रयोग किया जा सकता है । कार्यक्रम में कालेज के प्रिंसिपल, प्रियंका, नेहा, राधा मोनिका व शेर सिंह मौजूद रहे ।




