Sonbhadra News : चोपन पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, बचाव कार्य जारी
चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती ने चोपन पुल से नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पुल से कूदकर सीधे नदी में जा गिरी।

sonbhadra
12:52 PM, March 14, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती ने चोपन पुल से नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पुल से कूदकर सीधे नदी में जा गिरी। हालांकि बताया जा रहा है कि गिरने के बाद भी वह जीवित दिखाई दी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल चोपन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नदी में गिरने के बाद कुछ देर तक पानी में तैरती हुई दिखाई दी, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



