Sonbhadra news : कोरची गाँव मे किशोरी ने घर मे लगाई फांसी, मौत
प्रिया पुत्री विजय प्रजापति उम्र लगभग 16 वर्ष ने दशहरे के देर रात्रि घर मे फांसी लगा कर अत्महत्या कर ली।

sonbhadra
5:27 PM, October 3, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार । चौकी क्षेत्र के कोरची गाँव के नाचनटाड़ टोला निवासी प्रिया पुत्री विजय प्रजापति उम्र लगभग 16 वर्ष ने दशहरे के देर रात्रि घर मे फांसी लगा कर अत्महत्या कर ली। सेलफोन पर पिता विजय प्रजापति ने बताया कि पुत्री लगभग एक वर्ष से अजीबोगरीब बिमारी से परेशान थी। 2024 से पहले बभनी मे हाईस्कूल मे पढ़ती वही पढ़ते समय से बीमार हो गयी जिसके बाद इलाज के लिए कई जगह गये लेकिन सुधार होने के कुछ दिनों बाद पुनः अपने आप को मारने का प्रयास करती। कल देर रात्रि हम सब घर मे बाहर खाना बना रहे थे,वह घर के अंदर थी जब हम लोग घर के अंदर गये तो रुम का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे खोलवाने प्रयास किया लेकिन नही खुल सका । किसी प्रकार से अंदर देखा तो पुत्री फांसी लगा चुकी थी। पुर्व प्रधान गम्भीरा प्रसाद ने बताया कि मौके पर अमवार चौकी इंचार्ज पहुँच कर शव को पंचनामा कर आवश्यक कार्यवाही मे लग गये।




