Sonbhadra News : सड़क हादसे में युवती की मौत, एक घायल
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि अन्य बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आईं है।

sonbhadra
9:50 PM, June 27, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि अन्य बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आईं है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नीलम (21 वर्ष), निवासी जुड़िया गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार, निवासी खुटारी गांव, थाना मड़िहान (मिर्जापुर), नीलम के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। पेढ़ गांव स्थित हड़हिया पहाड़ी के समीप मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। टक्कर के बाद नीलम सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं आशीष को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से नीलम को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।




