Sonbhadra News : युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटकता मिला शव

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-10 में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

news-img

sonbhadra

8:26 PM, April 4, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय (संवाददाता) 

ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-10 में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अर्चना (पुत्री स्वर्गीय राधेश्याम चौधरी निषाद) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अर्चना घर पर खाना खाने के बाद यह कहकर निकली थी कि वह सेक्टर-03 स्थित पुराने घर पर नहाने जा रही है और जल्द लौट आएगी। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह अर्चना की बहन अतिमा उसे खोजते हुए पुराने घर पहुंची। जैसे ही वह अंदर गई, उसने अर्चना का शव कमरे में पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और तुरंत परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची ओबरा थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, अर्चना चार बहनों और दो भाइयों में से एक थी। परिवार के अधिकांश सदस्यों की शादी हो चुकी थी, जबकि अर्चना और उसकी एक बहन की शादी अभी बाकी थी। बहन ने यह भी बताया कि अर्चना किसी युवक से बातचीत करती थी। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मृतका का पुस्तैनी घर प्रयागराज में बताया जा रहा है, जहां से उसकी मां घटना की सूचना मिलते ही ओबरा के लिए रवाना हो गई।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.