Sonbhadra News : घोरावल अधिवक्तों ने प्रमुख समस्याओं को लेकर अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
तहसील घोरावल परिसर मे अधिवक्ताओं के बैठने हेतु विगत कई वर्षों से शासन ने भवन का निर्माण कराया है। उसे आज तक अधिवक्ताओं को हैंडोवर नहीं किया गया।

sonbhadra
7:17 AM, February 18, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । तहसील घोरावल परिसर मे अधिवक्ताओं के बैठने हेतु विगत कई वर्षों से शासन ने भवन का निर्माण कराया है। उसे आज तक अधिवक्ताओं को हैंडोवर नहीं किया गया। उक्त भवन अब जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके अलावा अधिवक्ताओं के अस्थाई चेम्बर के सामने खड़ंजा का निर्माण नहीं है। जिस कारण से बरसात के दिनों मे वादकारियों को अवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दो प्रमुख समस्याओं के संदर्भ में तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के पूर्व अध्यक्ष इनामुलहक अंसारी, प्रफुल्ल शुक्ला, संतोष तिवारी, जहिर अब्बास, सौरभ त्रिपाठी, प्रियांशु कुमार आदि ने अपर आयुक्त विश्राम यादव का ध्यान आकृष्ट किया है।



