Sonbhadra News : 30 सितंबर तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना रुक सकती है सिलेंडर बुकिंग
जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि उज्ज्वला योजना के जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी बाकी है, उन्हें सामान्य सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।

sonbhadra
5:46 PM, September 26, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। एक अक्तूबर 2026 से एलपीजी कनेक्शन को लेकर नए नियम लागू होंगे। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया है, उनकी गैस सिलेंडर की बुकिंग रोकी जा सकती है।
जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि उज्ज्वला योजना के जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी बाकी है, उन्हें सामान्य सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए ई-केवाईसी पूरी करनी होगी। वहीं सामान्य घरेलू गैस उपभोक्ता भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सामान्य उपभोक्ताओं के लिए बिना सब्सिडी वाले 5 या 10 किलो के एफटीएल सिलेंडर का विकल्प रहेगा।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर या इंडियन ऑयल के मोबाइल एप के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है, ताकि एक अक्तूबर से गैस बुकिंग में किसी तरह की परेशानी न हो।
ई-केवाईसी या नियमों से जुड़ी जानकारी के लिए उपभोक्ता 1800-2333-555 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।




