Sonbhadra news : भभाईच ग्राम सभा उपचुनाव में गीता देवी नवनिर्वाचित प्रधान हुई घोषित
भभाईच ग्राम सभा उपचुनाव के पश्चात शनिवार घोषित परिणाम में गीता देवी पत्नी राजेन्दर ने अपने प्रतिद्वंदी कबूतरी देवी को 194 वोटों से हराकर प्रधान के पद पर निर्वाचित घोषित की गई।

फोटो : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान भाभाईच
sonbhadra
2:43 PM, February 21, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत भभाईच ग्राम सभा उपचुनाव के पश्चात शनिवार घोषित परिणाम में गीता देवी पत्नी राजेन्दर ने अपने प्रतिद्वंदी कबूतरी देवी को 194 वोटों से हराकर प्रधान के पद पर निर्वाचित घोषित की गई। इनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गीता देवी प्रधान पद पर नवनिर्वाचित होने पर सभी ग्रामीण महिला पुरुषों ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए बधाईयां भी दी।




