Sonbhadra News : गौशाला में विधि विधान से गौ माता का हुआ पूजन

गुरुवार को स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत चोपन स्थित गौशाला में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

news-img

sonbhadra

6:47 PM, March 27, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)

चोपन (सोनभद्र) । गुरुवार को स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत चोपन स्थित गौशाला में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश भारत ग्रोथ के रूप में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष तथा केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन कर समाज में गौ सेवा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता की सेवा करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है एवं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौशाला के विकास एवं गौ संरक्षण पर भी चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह ने गौ माता की सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर सी, बी ,ओ, ए के मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, डॉ अनुभव सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मिनू चौबे,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शबनम मिश्रा, डॉ विकास चौधरी, डॉ अशोक सिंह, अमरेश, दया शंकर साहनी, विजय शाहनी आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया वहीं गौ शाला के संयोजक पंचुराम द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया|

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.