Sonbhadra News : बाटी-चोखे की दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दुकान जलकर ख़ाक, जाँच में जुटी पुलिस
चोपन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक बाटी-चोखा की दुकान में आज अलसुबह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिससे दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सुचना के बाद मौके पर पहुँची दमकल विभाग.

sonbhadra
10:17 AM, December 3, 2024
घनश्याम पाण्डेय/राहुल सिंह (संवाददाता)
• दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
चोपन । चोपन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक बाटी-चोखा की दुकान में आज अलसुबह गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई, जिससे दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सुचना के बाद मौके पर पहुँची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्टसर्किट से आग लगी, जिसने तेजी से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक और उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से दुकान के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
घटना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक के परिजनों ने बताया कि आग से लम्बा नुकसान हुआ है। उसी दुकान में सिलेंडर और बाटी चोखा का पूरा राशन रखा हुआ था जो जलकर खाक हो गया हम लोगों का इसी दुकान में जीवनयापन होता था जो आज इस तरह की घटना घट गई।




