सोनभद्र । अमेरिका, इजराइ-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के असर से देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, इसका असर अब छोटे जिलों और कस्बों तक पहुंच गया है। रसोई गैस को लेकर जो हायतौबा मची है, उससे सर्वाधिक परेशानी उन लोगों को है, जिनके घर शादी-विवाह या कोई और मांगलिक कार्यक्रम है। जिन्होंने कई दिन पहले से गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर ली थी, उनका तो ठीक है, बाकी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं गैस एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि बिना बुकिंग किसी को भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जायेगा। ऐसे में जिन घरों में शादी समारोह की तैयारियां चल रही हैं, उन्हें पहले से बुकिंग कराने की सलाह दी जा रही है।