Sonbhadra News :सागोबांध कंपोजिट स्कूल के गेट के पास लगा कूड़े का ढेर, दुर्गंध के बीच पढ़ाई करने को मजबूर नौनिहाल बच्चे
दुद्धी,(सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड के सागोबांध स्थित कंपोजिट विद्यालय के मुख्य गेट पर लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्कूल के ठीक सामने फैली इस गंदगी और उससे उठने वाली तीखी दुर्गंध के बीच बच्

sonbhadra
7:21 PM, July 15, 2026
सागोबांध कंपोजिट स्कूल के गेट पर लगा कूड़े का ढेर, दुर्गंध के बीच पढ़ाई करने को मजबूर नौनिहाल बच्चे
दुद्धी,(सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड के सागोबांध स्थित कंपोजिट विद्यालय के मुख्य गेट पर लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्कूल के ठीक सामने फैली इस गंदगी और उससे उठने वाली तीखी दुर्गंध के बीच बच्चे रोजाना स्कूल आने-जाने और पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इससे बच्चों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी महीनों से नदारद है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने के कारण स्कूल के मुख्य द्वार को ही डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।जबकि शासन द्वारा लगातार स्वछता अभियान चलाया जा रहा हैं। गाँव से कूड़े -कचरे को प्रतिदिन इकठ्ठा करने के लिए कूड़ा गाड़ी भी क्रय की गई हैं, फिर सागोबांध बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थित कंपोजिट स्कूल के गेट के पास कूड़े का ढेर लगना कई सवाल खड़े कर रहें हैं ?
इस संबंध में जब एडीओ पंचायत से बात की गई, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि कल (गुरुवार) ही मौके से कूड़े के ढेर को पूरी तरह हटवा दिया जाएगा और स्कूल परिसर के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी।




