Sonbhadra News : 50 लाख का गांजा बरामद, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मीरजापुर जा रहा था खेप
ओडिशा से गांजा मंगवाकर अम्बिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था, जिसे सोनभद्र के रास्ते एक व्यक्ति निवासी नरदहिया, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर को देने के लिए जा रहे थे।

sonbhadra
3:36 PM, September 22, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 21 सितंबर को थाना चोपन पुलिस द्वारा प्रीननगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम द्वारा सूचना दी गई कि हाथीनाला टोल प्लाजा के पास से एक संदिग्ध ब्रेजा वाहन रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा है। सूचना पर बघमनवा पुल के पास एवं डाला क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध ब्रेजा वाहन के ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समय करीब 16:25 बजे उक्त वाहन को रोक लिया। वाहन में चालक सहित बैठे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
वाहन की तलाशी के दौरान आगे एवं पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे 4 बोरों से कुल 93 पैकेट बरामद हुए, जिसमें कुल 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। जिसकी बाजार मूल्य लगभग 50 लाख है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 370/2026 धारा 8/20/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 12 लाख आँका गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में बताया कि ओडिशा से गांजा मंगवाकर अम्बिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था, जिसे सोनभद्र के रास्ते एक व्यक्ति निवासी नरदहिया, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर को देने के लिए जा रहे थे। एक व्यक्ति द्वारा गांजा खरीदने के लिए अभियुक्तों से संपर्क किया गया था तथा फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में धनराशि भेजी गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त -
1. मुकुंद यादव पुत्र संतोष यादव, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष
2. रोहित सिंगार पुत्र घनश्याम सिंगार, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष
3. आशीष मौर्या पुत्र लालता प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम महंगू, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 19 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
थाना चोपन पुलिस टीम से 1. प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन, व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद, हे0का0 अजय कुमार यादव, का0 मंटू सिंह, का0 घनश्याम यादव
एसओजी टीम से रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी, हे0का0 मनीष सिंह, का0 अजीत यादव, का0 अजीत कुमार, का0 रितेश पटेल




