Sonbhadra News : 20 हजार का इनामी गैंगस्टर चोपन बस स्टैंड से गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार, 7 जुलाई को सुबह करीब 09:10 बजे चोपन बस स्टैंड से ₹20,000 के इनामी बदमाश राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया।

sonbhadra
8:50 PM, July 7, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । पुलिस ने मंगलवार, 7 जुलाई को सुबह करीब 09:10 बजे चोपन बस स्टैंड से ₹20,000 के इनामी बदमाश राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त राजबीर सिंह (लगभग 40 वर्ष) महिपाल सिंह का पुत्र है और बिजनौर जिले के नैटोर थाना क्षेत्र के सादात नगर का निवासी है। वह रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मु.अ.सं. 1039/2025, धारा 3 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹20,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, राजबीर सिंह एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में मु.अ.सं. 246/2025, धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सरोज, हेड कांस्टेबल रिजवान साह, कांस्टेबल वरुण पाण्डेय, शिवम सरोज और विकास कुमार शामिल थे।




