Sonbhadra News : सोन नदी के तट पर श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया गंगा उत्सव
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगोली प्रतियोगिता, नौकायन प्रतियोगिता, दीपदान, दीपोत्सव और भव्य गंगा आरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्सवमय बना दिया।

sonbhadra
7:15 PM, November 4, 2026
- दीपों की रोशनी से जगमगाया चोपन छठ घाट
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में बुधवार को नगर पंचायत चोपन स्थित सोन नदी के तट छठ घाट पर गंगा उत्सव 2026 का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में सोन नदी का तट भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगोली प्रतियोगिता, नौकायन प्रतियोगिता, दीपदान, दीपोत्सव और भव्य गंगा आरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष जायसवाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह उपस्थित रहे, वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली की गरिमामयी उपस्थिति रही।




