Sonbhadra news : चुर्क नगर में गणेश पूजा समिति द्वारा गणेश पूजा का आयोजन
चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार चुर्क बाजार में गणेश जी की स्थापना करते हुए स्थानीय ब्राह्मणों के द्वारा सिद्विविनायक भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी

sonbhadra
4:58 PM, August 27, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क।आज गणेश चतुर्थी के दिन हर साल कि भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा समिति द्वारा चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार चुर्क बाजार में गणेश जी की स्थापना करते हुए स्थानीय ब्राह्मणों के द्वारा सिद्विविनायक भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी जहां सैकड़ो भक्तों ने विघहर्ता मंगल कर्ता गणपति बप्पा से अपने स्वजनों समाज और देश की मंगल की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया.लोगों में गणेश महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा गया नगर पंचायत चुर्क के युवक पिछले कई दिनों से पूजा की तैयारी में लगे हुए थे गणेश पूजा समितिे के युवकों द्वारा पुजा पंडाल को भव्य एवं आकर्षक साज सज्जा किया गया है जो कि चुर्क नगर पंचायत
वासियों की उत्साह को और बढ़ा रहा है पंडाल में स्थापित गणपति बप्पा को भोग लगाया गया.इस दौरान पूरा पंडाल भक्ति गीतों से गुंज्यमान रहा.पूजा समिति के लोगों ने बताया कि गुरुवार को भंडारे का भी आयोजन किया गया है शुक्रवार को हवन पूजन के बाद विसर्जन का कार्यक्रम किया जाएगा.इन दो दिनों में पूरे धूमधाम से पूजा अर्चना करते हुए
भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा.जिसमें नगर पंचायत के सभी श्रद्धालु भाग लेगे




