Sonbhadra News : गांधीवाद विश्व शांति और विकास का एक मात्र रास्ता- डॉo विनोद पाण्डेय
मुख्य वक्ता के रूप में डॉo विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्व चुनौतियों के समाधान के लिए गांधीवाद ही एक मात्र सूत्र है जिससे सर्वोदय और समावेशी विकास के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैैै ।

sonbhadra
12:36 PM, October 2, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के बैनर तले 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर श्रमदान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर के साफ सफाई अभियान में हिस्सा लिया इसी क्रम में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई l गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में डॉo विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्व चुनौतियों के समाधान के लिए गांधीवाद ही एक मात्र सूत्र है जिससे सर्वोदय और समावेशी विकास के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैैै । गांधी जी ने अपने सत्य के साथ प्रयोग से जो दर्शन मानव समाज के सामने प्रस्तुत किया है आज उसकी प्रासंगिकता बढ़ गई है । विशिष्ट अतिथि डॉo अपर्णा त्रिपाठी ने गांधी जी को स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नायक के रूप में याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उसे आत्मसात करने पर बल दिया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री उदय नारायण पाण्डेय ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से आज के छात्रों को सीख लेने का आवाहन किया। इस दिशा में गांधी दर्शन को पढ़ने, समझने और उपयोग में लाने की बात कही l कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉo छोटे लाल प्रसाद ने कियाl इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के समापन की घोषणा की गई । स्वच्छ भारत अभियान को अपने निरंतर प्रयास से सफल बनाने का सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकिता, हिमांशु, नीरज, सुषमा, दीपा, पंकज, दीप तिवारी, राहुल सोनी, मानसी जायसवाल, सविता, अमरीश, रविकांत आदि का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ ।




