Sonbhadra news : हर्षोल्लास के साथ जिला जेल में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
जिला कारागार सोनभद्र के जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र का अनावरण और माल्यार्पण कर उनके देश सेवा और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।

sonbhadra
5:41 PM, October 3, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी/सोनभद्र। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के शुभ अवसर पर जिला कारागार सोनभद्र के जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र का अनावरण और माल्यार्पण कर उनके देश सेवा और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिला कारागार के वरिष्ठ सहायक परमानंद सिंह को महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रदान की गईं। तृतीय एसीपी के पद के अनुसार निर्धारित यूनिफार्म धारण करवाया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अरविंद कुमार सिंहा जेलर, गौरव कुमार उप जेलर, शशांक पटेल उप जेलर, गरिमा उप जेलर, गंगा प्रसाद यादव उप जेलर, अखिलेश कुमार पांडेय उप जेलर, राज कुमार सिंह फार्मासिस्ट, परमानंद सिंह वरिष्ठ सहायक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।




