Sonbhadra News : लावारिस से उम्मीद तक…..फिर मौत, छह माह मासूम की दर्दनाक कहानी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित वन स्टॉप सेंटर में भर्ती छह माह की एक मासूम बच्ची की बुधवार दोपहर मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में लावारिस हालत में मिली इस बच्ची का इलाज चल रहा था, लेकिन वह जिंदगी की.......

AI जनरेटेड फोटो व बैनर......
sonbhadra
8:12 AM, April 30, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित वन स्टॉप सेंटर में भर्ती छह माह की एक मासूम बच्ची की बुधवार दोपहर मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में लावारिस हालत में मिली इस बच्ची का इलाज चल रहा था, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। बच्ची की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पूर्व जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ में यह बच्ची लावारिस हालत में मिली थी। वहां बाल कल्याण समिति की देखरेख में उसका उपचार कराया जा रहा था। इसी बीच सोनभद्र के एक व्यक्ति ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसे हाल ही में सोनभद्र स्थानांतरित कर वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि बच्ची शारीरिक रूप से काफी कमजोर थी और उसका पूर्ण विकास नहीं हो पाया था। वन स्टॉप सेंटर में उसका इलाज जारी था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उसने निजी हॉस्पिटल में बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के निर्देश पर चौकी इंचार्ज रॉबर्ट्सगंज अमित सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्ची का अंतिम संस्कार भी करा दिया।




