Sonbhadra news : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर वैनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

sonbhadra
5:44 PM, September 29, 2025
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर वैनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने संयुक्त रूप से फिता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में प्रारंभ किया गया ,यह अभियान परिवार और समाज की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है इस अभियान के अन्तर्गत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त में दवाएं प्राप्त कर रही है ब्लाक प्रमुख ने कहा है कि देश की महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत सभी सुविधाएं निशुल्क हैं, महिलाएं स्वास्थ्य शिविरों में जाकर अपनी जांच जरूर कराएं इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, जागरूकता और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसके दौरान दुनिया भर में अनेक स्वास्थ्य गतिविधियां एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में सैकड़ों कि संख्या में आये हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया एवं आवश्यक परामर्श भी दिया गया वहीं अतिथियों ने आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रोहित सिंह, मनोज जायसवाल, देवी सिंह,ओमप्रकाश, हिरेश द्विवेदी, धीरेन्द्र पटेल, विनय, कपिल पटेल अनुपम, ताहिर, शिवदास सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।




