Sonbhadra news : बाबा बिहारी इण्टर कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बाबा बिहारी इंटर कालेज भकरवाह के परिसर में शनिवार को स्वास्तिक हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं पूरे स्टाफ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

sonbhadra
6:01 PM, September 6, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार(संवाददाता)
करमा। विकास खण्ड करमा अंतर्गत बाबा बिहारी इंटर कालेज भकरवाह के परिसर में शनिवार को स्वास्तिक हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं पूरे स्टाफ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें भारी संख्या में अभिभवक, महिलाएं तथा छात्र छात्राओं की नि:शुल्क जांच की गयी और दवा वितरित किया गया।
स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबन्ध निदेशक डाक्टर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कॉलेज के सहयोग से आयोजित चिकित्सा शिविर मे पांच सौ से अधिक लोंगों की जांच की गयी और आवश्कतानुसार दवा दी गयी, आगे जब भी आवश्यकता होगी ऐसे जांच और चिकित्सा शिविर लगाये जायेगें, डाक्टर एम के यादव, डाक्टर विशाल वर्मा और डाक्टर पूजा सिंह ने उपस्थित मरीजों की जांच करते हुए दवा एवं परामर्श दिये , विद्यालय के एम डी अखिलेश यादव ने बताया कि अगले माह फिर से विद्यलय द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा, जिससे असहाय, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ ही छात्र छात्राओं का चिकित्सकीय जांच होती रहे।
इस दौरान कॉलेज के प्रबन्धक बी एन यादव, प्रधानानाचार्य अनरूध्द प्रसाद, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, पूनम मौर्या, बृजमा शुक्ला, किरन पांडेय, अर्पिता कुशवाहा, विलियम प्रेमपाल, धर्मेन्द्र कुमार, धीरज कुमार ,राकेश कुमार ,अमरजीत उपस्थित रहे।




