Sonbhadra News : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हुई निःशुल्क नेत्र शिविर
ग्राम पंचायत सलैयाडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार के विंढमगंज शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

सोनभद्र
6:23 PM, December 5, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह विण्ढमगंज पर आज गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा विंढमगंज के नेतृत्व में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जनकपुर सतना मध्य प्रदेश के डाक्टरों के टीम के द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ समाज सेवी दीपक केसरी द्वारा पूजन करके किया गया।आयोजित शिविर में 150 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। सतगुरु सेवा ट्रस्ट के आए डा हेमराज यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय डॉक्टर की टीम ने सबसे पहले 150 मरीज का परीक्षण किया जिसमें से 90 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सतना मध्य प्रदेश दो बसों से भेजा गया ।बाकी 60 मरीजों को चश्मा और दवा देकर छोड़ दिया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार विणढमगंज के हुलास यादव, रामदास कुशवाहा, ओपी यादव सहित दर्जनों लोग मरीज के देखभाल और अन्य व्यवस्था में सुबह से ही लगे हुए थे।




