Sonbhadra News : सोनभद्र में महिला को डिजिटल एरेस्ट कर 2.94 लाख की धोखाधड़ी
डाला सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत एक असिस्टेंट आफिसर की पत्नी को एक अनजान मोबाइल से आयी काल पर उन्हें 48 घंटे डिजिटल एरेस्ट करते हुए उनसे 2,94,262 रूपये की धोखाधड़ी कर ली गई है ।

प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
5:53 PM, October 22, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र में स्थित डाला सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत एक असिस्टेंट आफिसर की पत्नी को एक अनजान मोबाइल से आयी काल पर उन्हें 48 घंटे डिजिटल एरेस्ट करते हुए उनसे 2,94,262 रूपये की धोखाधड़ी कर ली गई है
एडिशनल एसपी कालू सिंह ने मंगलवार को बताया कि डाला सीमेंट फैक्ट्री निवासी सृष्टि मिश्रा ने चोपन थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 09 अक्टूबर की शाम उनके मोबाइल पर एक काल आयी। काल उठाने के बाद उन्हें 9 नम्बर दबाने के लिए कहा गया और 9 नम्बर दबाते ही काल इनडायरेक्ट हो गई। उसके बाद मोबाइल पर उन्हें बताया गया कि आपके द्वारा एक नम्बर में धोखाधड़ी की गई है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । जिसने फ्राड का 10%कमीशन 38 लाख आपके खाते में भेजा है। उसके बाद बताया गया कि धोखाधड़ी की जांच चल रही हैं और फोन को थाने से जोड़ा गया और मेरा आधार कार्ड मांगा गया और यह कहा गया कि जब तक जांच पूरी नहीं होती हैं तब तक आप आनलाइन डिजिटल अरेस्ट है। इस तरह से महिला को 48घंटे डिजिटल एरेस्ट रखते हुए मामले से बचाने के नाम पर 2,94,262 रूपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 226/24 धारा 66आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर जा़च शुरू कर दिया है।जिस खाते में 2,94,262 ट्रांसफर हुआ था उसे होल्ड करा दिया गया है। अग्रीम कार्यवाही की जा रही हैं, जल्दी ही मामले का का खुलासा होगा।




