Sonbhadra news : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बभनी में चार माह की गर्भवती महिला की मौत
बभनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।

sonbhadra
6:49 PM, August 16, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी। बभनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। चुनिया टोला की रहने वाली 30 वर्षीय देव कुमारी को पेट में दर्द की शिकायत पर सुबह 9:45 बजे अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। एक्स-रे टेक्नीशियन द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। करीब 10:15 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका के पति बासुदेव ने बताया कि पत्नी चार माह की गर्भवती थी। दो जुलाई को अल्ट्रासाउंड कराया गया था। जांच में खून की कमी पाई गई थी। चिकित्सक डॉ. राजन सिंह के अनुसार मरीज को पीसीएम का इंजेक्शन दिया गया था। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की आगे जांच की जाएगी।