Sonbhadra News :दो बाइको की सीधी टक्कर में चार घायल
शुक्रवार की दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के शक्तिनगर-वाराणसी राज्यमार्ग के मालोघाट टोल प्लाजा के पास आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची

घायल बाइक सवार अस्पताल में इलाज कराते हुए
sonbhadra
3:38 PM, November 1, 2024
मंटू शर्मा/धनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
डाला/चोपान –शुक्रवार की दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के शक्तिनगर-वाराणसी राज्यमार्ग के मालोघाट टोल प्लाजा के पास आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई। सूचना पर पहुंची मालोघाट स्थित टोल प्लाजा की एम्बुलेंस की सहायता से 3 घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजा गया । जबकि एक घायल को सीएचसी दुद्धी के लिए भेजा गया। चोपन सीएचसी में प्राथमिक इलाज़ के बाद दो घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और एक घायल का इलाज सीएचसी चोपन चल रहा है ।सभी घायल नशे में धुत बताये जा रहे है। सीएचसी चोपन में इलाज के लिए भेजे गए गए सभी घायलों में विकास (22) पुत्र राजेश, कमलेश (35) पुत्र श्रीराम और दिनेश (32) पुत्र राम अवतार चोपन थाना क्षेत्र के भवानी कटरिया के निवासी बताये जा रहे है। वही सीएचसी दुद्धी भेजे में भर्ती घायल नवीन पुत्र फूलचंद निवासी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज बताया जा रहा है। वही डॉ फ़ैज़ अहमद ने बताया कि मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के एंबुलेंस की सहायता से तीन घायलों को चोपन सीएससी केंद्र लाया गया उसमें से एक कमलेश पुत्र श्रीराम निवासी कटरिया हालत ज्यादा गंभीर थी उसके सर में काफी गंभीर चोट लगी थी जिसका इलाज करके आगे बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल विकास पुत्र राजेश को भी रेफर किया गया।तीसरे का इलाज़ चोपन सीएचसी में ही चल रहा है। कोई भी घायल घटना के बारे मे बताने की स्थिति में नहीं है क्योंकि सभी नशे की हालत में थे।




