Sonbhadra News : दो बाइको में जोरदार भिड़ंत, चार घायल
चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास दो बाइको में जोरदार भिड़ंत हो गया जिसमे दोनो बाइको पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गए ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:19 PM, September 16, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास दो बाइको में जोरदार भिड़ंत हो गया जिसमे दोनो बाइको पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गए ।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह देवाटन थाना कोन निवासी फरीद आलम पुत्र इरफान अली तेलगुड़वा चौराहे के पास बाइक से सड़क पार करने के लिए खड़ा था कि उसी दौरान डाला से तेलगुड़वा की तरफ जा रही एक बाइक जिस पर तीन व्यक्ति सुजीत कुमार पुत्र इंद्रजीत,शेखर पुत्र राम सजीवन निवासीगण बिल्ली थाना ओबरा, सचिन पुत्र रामधनी निषाद निवासी शारदा मंदिर के पास थाना ओबरा सवार होकर जा रहे थे से जोरदार टक्कर हो गया । जिसमें दोनों बाइक पर सवाल चारो व्यक्ति घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने पीआरवी डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दिया । घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक सवार घायल चारों व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया।




