Sonbhadra news : आकाशीय बिजली से चार बकरियों की मौत, बाल बाल बचा किसान
बभनी के अरझट गांव निवासी एक किसान का मंगलवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चार बकरियों की मौत हो गई।घटना मे किसान बाल बाल बच गया।

sonbhadra
5:11 PM, August 5, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी। विकास खण्ड बभनी के अरझट गांव निवासी एक किसान का मंगलवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से चार बकरियों की मौत हो गई।घटना मे किसान बाल बाल बच गया।
मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली से छोटेलाल पुत्र हरी प्रसाद निवासी अरझट का चार बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। जिससे किसान की चार बकरियां की मौत हो गयी ।संयोग कि किसान थोड़ी दूर पर था।तेज बारिश के कारण बकरियां पेड़ की छाव में आ गई इसी बीच तेज चमक व गरज के बाद आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।




