Sonbhadra News : रिकॉर्ड सुधार के लिए चार दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू, डीएम बोले- लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही
किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जनपद में फार्मर रजिस्ट्री एवं खातेदारों के अंश निर्धारण के लिए चार दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में यह अभियान.....

AI जेनरेटर बैनर......
sonbhadra
6:34 PM, April 30, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जनपद में फार्मर रजिस्ट्री एवं खातेदारों के अंश निर्धारण के लिए चार दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में यह अभियान 30 अप्रैल से 3 मई तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य राजस्व अभिलेखों को अपडेट कर किसानों से जुड़े डाटा को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना है।
अभियान के तहत राजस्व, कृषि, जिला पंचायत एवं विकास विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक लेखपाल को स्पष्ट लक्ष्य सौंपे गए हैं, जिनके आधार पर उनके कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
इस दौरान पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के डाटा में पाई गई खामियों- जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार और खतौनी में गड़बड़ी को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा, ताकि पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन शाम 6 बजे तक कार्य प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें साथ ही चेतावनी दी है कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।



