Sonbhadra News : पुरानी रंजिश में उपजे विवाद में चार गिरफ्तार,भेजा न्यायालय
घटना के बाद प्रकाश गुप्ता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने कार्तिक चंद्रवंशी, संदीप यादव, युवराज कुमार गुप्ता और रहीस अंसारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

sonbhadra
8:56 PM, November 2, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बीते रात्रि करीब 10 बजे पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बूटबेड़वा निवासी प्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सियाराम गुप्ता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सलैयाडिह निवासी प्रिंस चंद्रवंशी पुत्र राजेश चंद्रवंशी और उमेश कुमार चंद्रवंशी पुत्र जय कुमार चंद्रवंशी को भी चोटें आईं। घटना के बाद प्रकाश गुप्ता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने कार्तिक चंद्रवंशी, संदीप यादव, युवराज कुमार गुप्ता और रहीस अंसारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 131/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान चारों आरोपियों को सलैयाडिह ग्राम पंचायत से होकर गजरने वाले कोन-विंढमगंज रेलवे अंडरग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, सुनील राय, हेड कांस्टेबल महफूज, मेयाज मौर्य, बिजेंद्र गोंड, अंकित प्रसाद और ऐनुल हुदा शामिल रहे।




