Sonbhadra News : भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्थायी मंदिर निर्माण हेतु शिलान्यास संपन्न
शिलान्यास समारोह में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने यजमान के रूप में सहभागिता की।

sonbhadra
4:24 PM, November 20, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्थायी मंदिर निर्माण हेतु आज पावन देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विधिवत शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिलान्यास समारोह में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने यजमान के रूप में सहभागिता की। विद्वान पंडित शास्त्री जी ने बड़े हीं विधि-विधान से शिला पूजन एवं भूमि पूजन करवाया। पूरा परिसर भगवान जगन्नाथ की जयकारा से गूंजायमान रहा।
इस अवसर पर रिहंद पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन एस कोरंगा, अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एवं उप महाप्रबंधक जी.सी. साहू, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पावन तिथि पर भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्थायी मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने से श्रद्धालुओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति एवं धार्मिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।




