Sonbhadra news : कोन बस्ती में सीसी रोड निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी
कोन बस्ती स्थित मस्जिद मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई थी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

sonbhadra
6:37 PM, May 12, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय कोन बस्ती स्थित मस्जिद मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई थी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने पूर्वांचल निधि से लगभग 300 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की।
मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो एवं अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से गड्ढों और कीचड़ से भरी हुई थी, जिससे प्रतिदिन आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को दिक्कत होती थी।
कार्यक्रम में सुनील जायसवाल, राकेश तिवारी, जगरनाथ शर्मा, सुशील जायसवाल, मंहगू राम, रमेश चौबे, राम अवध भारती, शिवकुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।




