Sonbhadra News : ओबरा क्रेशर व्यवसायी की हत्या मामले को लेकर पूर्व सपा विधायक ने कानून व्यवस्था पर खड़े किये सवाल
ओबरा खनन क्षेत्र में बीती रात एक बुजुर्ग क्रेशर व्यवसायी की हत्या के मामले को लेकर सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है और कहा कि भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं।

sonbhadra
7:44 PM, February 8, 2026
शान्तनु कुमार
० भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं- अविनाश कुशवाहा
सोनभद्र। ओबरा खनन क्षेत्र में बीती रात एक बुजुर्ग क्रेशर व्यवसायी की हत्या के मामले को लेकर सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्रेशर मालिक हरि उपाध्याय की सिर कूंच कर निर्मम हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है । अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । भाजपा राज में सोनभद्र भी सुरक्षित नहीं है । जब से भाजपा सत्ता में आयी तो चोपन चेयरमैन स्व0 इम्तियाज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई फिर रेणुकूट चेयरमैन बबलू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई और सोनभद्र का सबसे बड़ा, विभत्स उभ्भा नर संहार भी भाजपा शासन में सोनभद्र में हुआ और पिछले साल रॉबर्ट्सगंज वालों ने अपनी आँखों से देखा कि राज पैलेश के बगल में किस तरह युवा व्यवसाई धर्मेंद्र पटेल और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या हो गई थी।पूर्व विधायक ने कहा कि जब भाजपा के मंत्री संजीव गौड़ तक के काफिले पर हमला हुआ तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आमजन कहा तक सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने प्रदेश को जंगलराज की संज्ञा दी है।



