Sonbhadra News : गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुभाग सिंह का निधन
रॉबर्ट्सगंज में संचालित गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुभाग सिंह का निधन शुक्रवार को शाम 4 बजे हो गया।

सोनभद्र
11:11 AM, August 17, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नारी सशक्तिकरण, महिला अधिकारों की रक्षा, नारी शक्ति की प्रतीक, नारी शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुभाग सिंह का निधन शुक्रवार को शाम 4 बजे हो गया।
स्व0 सुभाग सिंह ने अपनी जीवन यात्रा गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से एक शिक्षिका के रूप में आरंभ किया था और प्रधानाचार्य पद को सुशोभित करने के बाद सेवानिवृत हुई थी। सुभाग सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पदाधिकारी स्व0 जितेंद्र नाथ सिंह (दादा) की पत्नी, अभिषेक सिंह चंदेल (मोने दादा) की माताजी थी, वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।
शिक्षिका सुभाग सिंह के निधन पर स्वयंसेवी, शिक्षक, राजनैतिक संगठन के पदाधिकारी, सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।




