Sonbhadra News : पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी जन्मदिन की पूर्व संध्या पर
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर आज कैथी गांव में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर सदर विधायक भूपेश....

पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक व अन्य
sonbhadra
9:32 PM, December 24, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर आज कैथी गांव में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की, जरुरतमंद गरीबों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में कवि अजय शेखर, जगदीश पंथी, कमलेश राजहंस आदि रहे।
इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने संगठन की शक्ति ही कूट कूट कर भरी थी, उन्हे धैर्य और संयम के साथ कड़ी मेहनत पर भरोसा था। 1980 में जनता पार्टी के टूट जाने के बाद अटल बिहारी बाजपेयी ने लालकृष्ण आडवाणी और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। उनके व्यक्तित्व और करिश्माई नेतृत्व का नतीजा ही था कि 1984 में सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी 1989 के चुनाव में 85 सीटे जीतकर भारतीय लोकतंत्र में भाजपा की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने देश के तीन बार प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि पत्रकार व प्रखर वक्ता भी थे।
,इस मौके पर रामलखन सिंह, धर्मवीर तिवारी, अमरेश पटेल, अजीत रावत, आलोक सिंह, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी आदि रहे।




