Sonbhadra News : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
पाण्डू नदी में बीते सोमवार को भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष राजमन भारती के नाती शौर्य कुमार 8 वर्ष की डुबने से मौत हो गई थी।

sonbhadra
7:25 PM, September 10, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० तत्काल मुआयजा दिलाने का दिलाया भरोसा
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बे में स्थित पाण्डू नदी में बीते सोमवार को भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष राजमन भारती के नाती शौर्य कुमार 8 वर्ष की डुबने से मौत हो गई थी, जिससे पूरा परिवार आहत हैं, जिसे संतावना व ढांढस बंधाने बुधवार की सांय कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी कोन कस्बे में स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर जानकारी लेते हुए तत्काल उप जिलाधिकारी ओबरा से फोन पर बात कर सरकार द्वारा मिलने वाली मुआयजा की राशि दिलाने को कहा, धर्मवीर तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि बहुत दुखद घटना है हर संभव मदद कराया जायेगा, इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाष पाण्डेय, विनय कन्नौजिया, प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।




