Sonbhadra News : पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष नारसिंह पटेल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर रेफर
नारसिंह पटेल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कट से जैसे ही आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।

sonbhadra
12:05 AM, September 23, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । भाजपा सोनभद्र के कार्यकर्ता, शाहगंज मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नारसिंह पटेल एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। नारसिंह डीआरड्रीम्स में बीजेपी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
बताया जा रहा था कि बाइक पर सवार नारसिंह पटेल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कट से जैसे ही आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद नारसिंह वहीँ सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। नारसिंह पटेल के नजदीकी लोगों का कहना है कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुयी है और वे कोमा में हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी।




