Sonbhadra News : बिजली कर्मचारी संघ ओबरा की नई क्षेत्रीय कमेटी का गठन
अजीत कुमार साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवम कुमार सिंह एवं दुर्गा मिश्रा को उपाध्यक्ष, यशपाल सिंह एवं मनोज कुमार वर्मा को कार्यकारिणी की जिम्मेदारी दी गई।

sonbhadra
6:43 PM, October 4, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, शाखा ओबरा की क्षेत्रीय कमेटी का वर्ष 2026-27 का वार्षिक चुनाव रविवार को संगठन के कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता अजीत कुमार साहू ने की। प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि केंद्रीय मंत्री श्रीकान्त वर्मा एवं सोनभद्र जिला अध्यक्ष ज्योति रावत की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।
चुनाव के दौरान सैकड़ों बिजली कर्मचारियों की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अजीत कुमार साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवम कुमार सिंह एवं दुर्गा मिश्रा को उपाध्यक्ष, यशपाल सिंह एवं मनोज कुमार वर्मा को कार्यकारिणी की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं प्रदीप कुमार कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री, दिलीप त्रिपाठी को अतिरिक्त मंत्री, अंजार खान को उप मंत्री तथा बिनोद कुमार यादव को संगठन मंत्री चुना गया। आनंद कुमार सिंह, राम आशीष एवं आयुष कुमार को भी कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा राम साहनी को प्रचार मंत्री, राजू सिंह को कार्यालय सचिव तथा बानी ब्रत बनर्जी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा बिजली कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।




