Sonbhadra News : वन दरोगा सियाराम चौबे अध्यक्ष व बृजेश प्रजापति बने मंत्री
अध्यक्ष सियाराम चौबे वन दरोगा एंव मंत्री बृजेश प्रजापति वन दरोगा को सर्व सम्मति से चयन किया गया जिसके बाद वहां पर मौजूद वन विभाग कर्मियों के द्वारा एक दूसरे को बधाई दिया गया।

sonbhadra
9:17 PM, September 6, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा वन प्रभाग के वन कर्मचारी संगठन की पिछली कार्यकारिणी को रविवार को संजय कुमार श्रीवास्तव उप वन रेंजर के द्वारा भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन रमापति द्विवेदी वन दरोगा की अध्यक्षता में की गयी। जिसमे अध्यक्ष सियाराम चौबे वन दरोगा एंव मंत्री बृजेश प्रजापति वन दरोगा को सर्व सम्मति से चयन किया गया जिसके बाद वहां पर मौजूद वन विभाग कर्मियों के द्वारा एक दूसरे को बधाई दिया गया।




