Sonbhadra news : वन विभाग की टीम हटाया अतिक्रमण
कांचन करहिया गांव के पास जंगल की जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दिया है।

sonbhadra
8:06 PM, May 26, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज की टीम ने कांचन करहिया गांव के पास जंगल की जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दिया है।
जंगल की जमीन पर अतिक्रमण कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा था जिसे काचन गांव के ग्रामीणों ने शिकायत किया था जिसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी म्योरपुर के दिशा निर्देश में विभाग की टीम ने मौके पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ते हुए झोपड़ी हटवा दिया है। वन क्षेत्राधिकारी जाबर यादव ने कहा अगर कोई जंगल की जमीन कब्जाने का प्रयास किया तो बक्सा नहीं जाएगा।




