Sonbhadra News : वन विभाग की टीम ने काले कत्थे का अवैध परिवहन करते दो अभियुक्त गिरफ्तार
वन विभाग ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बरामद वन उपज के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

sonbhadra
7:34 PM, October 3, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । वन विभाग की टीम ने विंढमगंज बीट क्षेत्र में रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर घिवही रेलवे गेट के पास कथित रूप से अवैध काला कत्था का परिवहन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दोपहर करीब दो बजे की बताई गई है।
वन विभाग के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान नुरुदीन खान पुत्र शमसुदीन खान, निवासी सोहसा छौछरिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार तथा नजिबुल्लाह खान पुत्र मो. जमालुद्दीन खान, निवासी छोटा बरियार, वार्ड नंबर 38, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।
वन विभाग के अभिलेख के अनुसार आरोपियों के कब्जे से काला कत्था के 600 पीस (बिस्कुट) लगभग 20 किलोग्राम बरामद किए गए हैं। मामले में उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज अभिवहन नियमावली, 1978 की धारा 3/28 के तहत कार्रवाई की गई है।
वन विभाग ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बरामद वन उपज के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। वन विभाग आप इस बात की भी जांच करेगा कि इन 10 करोड़ के तार कहां-कहां जुड़े हैं ।




