Sonbhadra News : ब्लू डे पर विदेशी चीफ गेस्ट ने साझा की दो देशो की संस्कृति और शैक्षिक गतिविधियां
ब्लू डे पर चोपन रोड स्थित हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस में विदेशी मेहमान के आगमन पर नन्ही परियां और मासूम फरिश्ते विशेष उल्लास के साथ जमकर थिरके ।

फीता काट कार्यक्रम का उद्घाटन करते कोरियन चीफ गेस्ट इंकू जी
sonbhadra
6:33 PM, April 19, 2025
★ ब्लू डे पर हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस के आंगन में थिरके नन्ही परियां और मासूम फरिश्ते, मचाया धमाल
★ समय की कद्र करो आने वाला समय समाज और देश आपकी कदर करेगा- इन्कूजी
ओबरा (सोनभद्र) । ब्लू डे पर चोपन रोड स्थित हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस में विदेशी मेहमान के आगमन पर नन्ही परियां और मासूम फरिश्ते विशेष उल्लास के साथ जमकर थिरके । सांस्कृतिक और शैक्षिक जागरण का प्रदर्शन करते हुऐ नर्सरी और प्राथमिक स्तर के बाल शिक्षार्थी और कलाकारों ने अपने नृत्य प्रतिभा से लेकर ज्वलंत मुद्देें डिजिटल फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप शॉर्टरील के दुष्परिणाम का जीवन्त मंचन कर लोगों को जागरूक किया । एक के बाद एक नृत्य गीत पर मोहक प्रस्तुति ने ऐसा शमा बाधा मानो हेलो स्कूल आफ एक्सीलेंस में नन्ही परियां और मासूम फरिश्तों का संसार ही उतर पड़ा । बतौर चीफ गेस्ट मौजूद कोरियन मेहमान ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी दुसान पावर सिस्टम इण्डिया लि0 के उप महाप्रबंधक इन्कूजी बाल कलाकारों के साथ झूमते हुए जहां खुद तालियों के ठप देने लगे वही बच्चों की खूब हौसला अफजाई भी किया। श्री इन्कूजी ने कहा कि कोरिया मंे बच्चों से खुद उनकी दिनचर्या निभाने की प्रेरणा दी जाती है । अनुशासन और बाल दिनचर्या को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कठोरता सहृदयता , कोमलता आदि विविध प्रयोगों और संकेत से समाज और राष्ट्र के लिए जहां मजबूत नागरिक की नींव रखी जाती है वहीं बच्चों को मेहनती ईमानदार एवं कर्मयोगी बनाया जाता है उन्होंने गुरु मंत्र दिया कि अनुशासित बने नियम संयम और दिनचर्या का खुद से पालन करें आगे कहा कि समय की कद्र करो आने वाला समय समाज और देश आपकी कदर करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबी राय, सादिया, पूनम गुप्ता, प्रिया पाठक, आकाशिका,शिफा फातिमा,सुरभी यादव , शाहिद अख्तर, नागेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजली यादव ने किया
बच्चो के सवाल पर कोरियन चीफ गेस्ट ने दिया जबाब
ब्लू डे के अवसर पर चोपन रोड स्थित हेलो स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित विदेशी मेहमान इन्कूजी ने बच्चों के प्रश्न कल के दौरान बच्चों के जिज्ञासा को शांत करते हुए कोरिया और भारत के शैक्षिक परिवेश पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत जहां विभिन्न संस्कृति और संस्कारो का देश है वही वसुदेव कुटुंबकम का भी अनुयाई है हमारे यहां भी ईसाई बौद्ध व अन्य धर्म के लोग हैं । आपके यहां सप्ताह में छह दिन पढ़ाई होती है हमारे यहां पाच दिन होती है आपके यहां छुट्टियां ज्यादा रहती है हमारे यहां बहुत कम होती है। विशेष उल्लेख किया कि कोरिया में प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य है हंड्रेड परसेंट नामाकन शिक्षा बिल्कुल मुफ्त प्रदान किया जाता है। हाई स्कूल तक शैक्षिक दर 96ः है महिलाओं साक्षरता की दर 98ः होती है।




