Sonbhadra News : फुटबॉल टूर्नामेंट-महुली ए टीम व भठगांव (छत्तीसगढ़)के बीच फाइनल मुकाबला कल
महुली के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित हो अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए

सोनभद्र
7:16 PM, January 24, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली में चल रहे 78 वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूनामेंट के सातवें दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला भट्टगांव छत्तीसगढ़ बनाम गया बिहार के बीच खेला गया जिसमें मैच के पहले हाफ में भट्ट गांव छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ने मैच के 15 वे मिनट में पहला गोल दाग कर अपने टीम को 1-0 से बढ़त दिलाए।
वहीं दूसरा हाफ के मैच में पुनः भट्ट गांव छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 10 वे मिनट में दूसरा गोल दाग कर अपने टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई और गया बिहार के खिलाड़ियों ने गोल मारने का काफी प्रयास करते हुए 30 वे मिनट में गया बिहार के खिलाड़ी ने पहला गोल दाग कर यह मैच 1-2पर ले आया और रोमांचक बना दिया।इस प्रकार यह मैच भट्ट गांव छत्तीसगढ़ ने 2-1 से जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला महुली ए बनाम डंडई झारखंड बीच खेला गया जिसमें मैच के पहले हाफ के 15 वे मिनट में महुली ए के खिलाडी ने शानदार पहला गोल दाग कर 1-0से बढ़त बना कर मैच को रोमांचक बना दिया।
वहीं दूसरे हाफ के खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन किसी खिलाड़ी ने गोल नहीं कर सके और यह मैच महुली ए ने डंडई झारखंड को 1_0से जीत कर फाइनल में पहुंच गया।रविवार को फाइनल मुकाबला भट्टगांव बनाम मेजबान महुली ए की बीच खेला जाएगा।
इस मैच के रेफरी दीपक कुमार सिंह एवं लाइसमेन राजकपूर कन्नौजिया, विजेंद्र कुमार कन्नौजिया ने निभाई।इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया,संरक्षक वीरेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष विंढमगंज,राजन चौधरी सेवानिवृत जिला जज एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य,पंकज गोस्वामी,पंकज कन्नौजिया, अमानुल्लाह,क्लामुद्दीन सिद्दीकी,दिलीप कुमार कन्नौजिया,सचिव कमलेश विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं दर्शकों से खेल मैदान भरा रहा।




