Sonbhadra News : फुटबॉल टूर्नामेंट-डंडई (झारखण्ड)पहुँचा सेमीफाइनल में, वहीं भवनाथपुर को हराकर राबर्ट्सगंज अगले चक्र में किया प्रवेश
महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित हो रहे अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन तीन मैच खेले गए

सोनभद्र
8:24 PM, January 21, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली खेल मैदान में चल रहे 78 वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूनामेंट के चौथे दिन का पहला मुकाबला भवनाथपुर (झारखंड) बनाम राबर्ट्सगंज सोनभद्र के बीच खेला गया जिसमें मैच के पहले हाफ के खेल में राबर्ट्सगंज के खिलाड़ियों ने चार गोल दाग कर अपने टीम को बढ़त दिलाया, वही भवनाथपुर के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास करते हुए 1 गोल दाग कर यह मैच 1-4 पर रहा।
वहीं दूसरे हाफ के मैच में राबर्ट्सगंज के खिलाड़ी ने ने पुनः एक गोल दाग कर अपने टीम को यह मैच 5-1 पर कर दिया और यह मैच राबर्ट्सगंज सोनभद्र ने भवनाथपुर झारखंड को 4 गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
वहीं दूसरा मैच तथा टूर्नामेंट का दूसरा क्वाटर फाइनल मैच डंडई (झारखंड) बनाम मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया जिसमें मैच के पहले हाफ के खेल में डंडई झारखंड के 15 नंबर जर्सी के खिलाड़ी पवन सिंह ने एक गोल दाग कर अपने टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।वहीं मैच के दूसरे हाफ के खेल में में डंडई के 17 नंबर जर्सी के खिलाड़ी अंकित ने दूसरा गोल दाग कर 2-0 से बढ़त बनाया।इस तरह दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना प्रयास करते रहे और यह मैच डंडई झारखंड ने राबर्ट्सगंज 2-0 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
तीसरा मैच महुली बी बनाम प्रतापपुर (छत्तीसगढ़) के बीच खेला गया जिसमें मैच के पहले हाफ में प्रतापपुर ने महुली बी में 2 गोल मारकर बढ़त बनाया।
दूसरे हाफ के मैच में महुली बी के खिलाड़ी ने पहला गोल दाग 1-2 का स्कोर कर मैच को और रोमांचक भरा बना दिए पुनः प्रतापपुर ने 1 गोल मारा वही महुली बी ने दूसरा गोल तुरंत दाग दिया और यह मैच प्रतापपुर ने 3-2 से जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
इस सभी मैचों के रेफरी दीपक सिंह और लाइन्स मैन राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया,एवं विजेंदर कन्नौजिया ने निभाई।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया,पंकज गोस्वामी,अमित कुमार कन्नौजिया,संरक्षक वीरेंद्र चौधरी,अमरेश कुमार कन्नौजिया,बुंदेल चौबे,विवेक कुमार कन्नौजिया,खेल प्रभारी दिलीप कुमार कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं दर्शकों से खेल मैदान भरा रहा।




